• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी तहसील में गौ सम्मान अभियान को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे पीले चावल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0
रानी तहसील में गौ सम्मान अभियान को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे पीले चावल

PALI SIROHI ONLINE

रानी तहसील में गौ सम्मान अभियान को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे पीले चावल
नगराज वैष्णव

रानी। गौ माता को राष्ट्र स्तर पर सम्मान दिलाने और गौ हत्या समाप्त करने के उद्देश्य से चल रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत रानी तहसील में जनजागरण तेज हो गया है। अभियान के तहत गौरक्षक दल द्वारा नगर में घर-घर व दुकान-दुकान जाकर पीले चावल वितरित कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है।
अभियान से जुड़े शैतान सिंह राजपुरोहित (वरकाना) ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए यह पहल की जा रही है, ताकि गौ माता के सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई जा सके।

आयोजकों के अनुसार 27 अप्रैल 2026 और 27 जुलाई 2026 (गौ सम्मान दिवस) को देशभर की करीब 5000 तहसीलों में एक साथ सुबह 10 बजे तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। रानी में यह कार्यक्रम अष्टापद जैन मंदिर से रानी तहसील तक निकाला जाएगा, जिसकी शुरुआत सुबह 8 बजे होगी।
गौरक्षक दल ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाएं।

Previous Post

नोक बिजोवा फाटक पर भक्ति में डूबा रानी, भव्य भजन संध्या संपन्न

Next Post

पाली- धाकडी बेरा मिठानिया पर हुई कृषक की हत्या, कलयुगी पुत्र ही निकला हत्यारा

Next Post
पाली- धाकडी बेरा मिठानिया पर हुई कृषक की हत्या, कलयुगी पुत्र ही निकला हत्यारा

पाली- धाकडी बेरा मिठानिया पर हुई कृषक की हत्या, कलयुगी पुत्र ही निकला हत्यारा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page