• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

2 दोस्तों को तलवारों से काट डाला: बचाने आए दुकानदार पर भी हमला; गांव में तनाव, 6 थानों की पुलिस तैनात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में बदमाशों ने तलवारों से हमला कर 2 दोस्तों की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए एक किराना दुकानदार पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना झाड़ोल क्षेत्र के सैलाना गांव की है।

हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में 6 थानों की पुलिस तैनात की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और मामले की जांच कर रही है।बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते में रोका

बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम ने बताया- शुक्रवार को रात करीब 8 बजे सुरेश (25) पुत्र अमृत अहारी और भैरूलाल (27) पुत्र प्रभुलाल बड़गोजा निवासी रिछावर बाइक पर सैलाना गए थे। रास्ते में बाइक सवार 6 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तलवारों और हथियारों से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय पास ही किराना की दुकान चलाने वाले सुमित (30) पुत्र रूपजी ने शोर सुना तो बीच-बचाव करने आया। बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों को देखकर भागे बदमाश

थानाधिकारी ने बताया- शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को एंबुलेंस से झाड़ोल उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर शवों को झाड़ोल अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचाया। ग्रामीणों की सहायता से दोनों मृतकों की पहचान की गई और उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है। सुरेश बाघपुरा में एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में काम करता था।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हत्या की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी अंजना सुखवाल, तहसीलदार सीताराम और डीएसपी विवेकसिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मांगों पर अड़े रहे। दोनों परिवारों ने शव लेने से भी इनकार कर दिया। गांव में दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही। ग्रामीण शाम को अपने घर चले गए। अब रविवार को फिर से प्रदर्शन करेंगे।

थानाधिकारी वेलाराम ने बताया- मामले में कुछ आरोपियों को नामजद किया गया है, जिन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह पर पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। स्थिति नियंत्रित करने के लिए गांव में बाबलवाड़ा, पहाड़ा, झाड़ोल, बाघपुरा, ओगणा और फलासिया थाना टीम के साथ ही पुलिस लाइन से जाब्ता तैनात किया गया है।

Previous Post

पाली में जिंदा जले रिटायर्ड टीचर: शॉप में लगी आग कमरे तक पहुंची, धुएं में बेहोश होने से बेड पर ही सोते रह गए

Next Post

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

Next Post
पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page