• April 24, 2026

आमलीया ग्राम में श्रीउज्जैनी वीर मामाजी के नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 28 व 29 अप्रैल को आयोजित होगा

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के आमलीया ग्राम में सरलाई नाड़ी के निकट श्री उज्जैन मामा जी के नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 28 व 29 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा।

आमलिया गांव की पावन पुण्य धन्य धरा पर श्री उज्जैनी वीर मामाजी बावसी के नवनिर्मित मंदिर  प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 28 अप्रैल को सुबह कलश यात्रा व रात्रि में विशाल भजन संध्या जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार छगन देवासी एंड पार्टी विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां देंगे 29 अप्रैल को हवन यज्ञ व महाप्रक्षादी का आयोजन होगा, कार्यक्रम का मंच संचालन श्रवण माली वेलार करेगे।

मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य अतिथि ठाकुर केशर सिंह राणावत व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व सरपंच प्रशासक पोखरी देवी मीणा होंगे।

You cannot copy content of this page