• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बालिका छात्रावास निर्माण से समाज मैं आधुनिक शिक्षा की क्रांति आएगी-स्वामी आत्मानंद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0
बालिका छात्रावास निर्माण से समाज मैं आधुनिक शिक्षा की क्रांति आएगी-स्वामी आत्मानंद

PALI SIROHI ONLINE

बालिका छात्रावास निर्माण से समाज मैं आधुनिक शिक्षा की क्रांति आएगी-स्वामी आत्मानंद

बालिका छात्रावास निर्माण से समाज मैं आधुनिक शिक्षा की क्रांति आएगी-स्वामी आत्मानंद बालिका छात्रावास शिलान्यास समारोह ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलसाराम महाराज एवं संत दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में हर्षोउल्लास से सम्पन्न हुआ संस्था अध्यक्ष पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ सिंह शिवतलाव सहित सम्पूर्ण कार्यकारीणी भामाशाहों ने पुज्य संत महात्माओं का शॉल एवं श्रीफल देकर अभिनन्दन कर बहुमान किया गया संस्था सचिव जालमसिंह पुनाडिया ने बालिका छात्रावास निर्माण सम्बन्धित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया इस दौरान जमीन क्रय से लेकर आज तक कि प्रगति पर विस्तृत प्रकाश डाला संस्था प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि आज ब्रह्नधाम आसोतरा गादीपति पुज्य तुलसाराम महाराज एवं दण्डी स्वामी पुज्य देवानंद जी महाराज ने 11-11 लाख की राशि बालिका छात्रावास को दी आज कुल 51 लाख की सहयोग राशि भामाशाहों ने प्रदान की

इस हर्षोल्लास की घड़ी में पुरा पांडाल गुरू माराज के जयकारो से गुंज उठा बहुत ही अनुशासित एव बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इस शिलान्यास समारोह में पाली जालोर सिरोही जोधपुर जयपुर सहित सम्पूर्ण भारत से राजपुरोहित समाज बन्धु खिमेल पहुंचे इस दौरान छात्रावास के भामाशाहों का दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया गया

इस बालिका छात्रावास के निर्माण से बालिकाएं अपना अध्ययन शिक्षा का हब विधावाडी से सीधी जुड सकेगी इस दुमंजिले भवन मे शीघ्र नई अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी निर्माण होगा जिससे छात्राओं को अपने अध्ययन का उच्च माध्ययम मिल सकेगा आज के बालिका छात्रावास शिलान्यास से गौड़वाड़ की धरती पर शिक्षा का नया आयाम स्थापित हो गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों सहित राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे*

Previous Post

बेड़ा ग्राम में श्रीमाली समाज का ध्वजा महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न,अभिजीत मुहूर्त में शुरू हुआ कार्यक्रम

Next Post

पशुपालन मंत्री ने पशुओं को लू तापघात से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

Next Post
पशुपालन मंत्री ने पशुओं को लू तापघात से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

पशुपालन मंत्री ने पशुओं को लू तापघात से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page