• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो भाईयों ने खाया जहर, एक की मौतः चैन्नई में सोना चोरी के मामले में फंसाने की धमकी से आहत होकर उठाया कदम, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के करमावास पट्टा के ज्वेलरी कारोबारी वरदाराम उर्फ विनोद गुर्जर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने छोटे भाई को वॉयस नोट भेजा था। वॉयस नोट सुनकर भाई बुधाराम गुर्जर ने भी जहर खा लिया। दोनों को इलाज के लिए जोधपुर एम्स ले जाया गया। जहां विनोद की मौत हो गई और बुधाराम का अभी इलाज जारी है।

घटना को लेकर मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने जोधपुर एम्स के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर गुर्जर समाज पाली जिला अध्यक्ष बाबूलाल पोसवाल, समाजसेवी रोहित गुर्जर के नेतृत्व में धरना दिया। उनका आरोप था कि चैन्नई पुलिस और ज्वेलर की ओर से उन्हें चैन्नई में हुई चोरी के एक मामले में धमकाया जा रहा था। इससे डिप्रेशन में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी किरण की रिपोर्ट पर सोजत सिटी थाने में महावीर मेहता, राहुल मेहता, निखिल सोनी, चैन्नई पुलिसकर्मी शिवा और गोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। मुकदमा दर्ज होने पर गुरुवार शाम को परिजन मृतक की बॉडी के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।FIR में यह लगाए आरोप

घटना को लेकर किरण देवी पत्नी वरदाराम उर्फ विनोद गुर्जर निवासी राईको का बास केलवाद पाली हाल करमावास पट्टा ने सोजत सिटी थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 22 अप्रेल को उसके पति वरदाराम उर्फ विनोद को महावीर मेहता ने कई कॉल किए। आरोप है कि सोना के चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे पहले 21 अप्रेल को चैन्नई पुलिस के दो कर्मचारी शिवा व गोपी शाम को करीब 4 बजे उसके घर पर आए और उसके पति विनोद को अपने साथ बगडी नगर थाने ले गए। जहां पूछताछ के बाद रात करीब 8.30 बजे छोड़ा। आरोप है कि नियमित रूप से उसके पति को फोन पर सोने के चोरी के झूठे मे फंसाने की धमकियां महावीर मेहता, राहुल मेहता, निखिल सोनी सोजत व चैन्नई पुलिस के दो कर्मचारी शिवा व गोपी महावीर मेहता के फोन से दी।सोजत होटल बुलाया

रिपोर्ट में बताया कि 22 अप्रेल को महावीर मेहता ने उसके पति को सुबह के लगभग 10 बजे सोजत के मोड भट्टा के निकट एक होटल पर बुलाया। और कहा कि एक किलो सोना दो नहीं तो चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी से डरकर मेरे पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले मेरे पति ने घटना के वोईस मेसेज बनाकर मेरे देवर बुधाराम के मोबाईल पर भेजे थे। जो वोईस मैसेज सुनकर मेरे देवर बुधाराम ने घबराकर (डरकर) जहर खालिया जिसका ईलाज अभी जोधपुर के एम्स अस्पताल में चल रहा है।वॉयस नोट में भाई से कहा- महावीर को कह देना-मेरे भाई को फंसाकर क्यों मारा?

विनोद ने भाई बुधाराम को 2 वॉयस नोट भेजे। उनका अंश… महावीर को कह देना कि तुने इतना प्रेशर मेरे भाई पर डाला। मेरा भाई चोर नहीं है। जिसने चोरी की उसका नाम शक्ति सिंह है। साथ में लक्ष्मण गुर्जर था। तुने मेरे भाई को आज बुलाकर क्या धमकी दी? महावीर को खुला कह देना-मेरे भाई को फंसाकर क्यों मारा? मुझे कहा था- तेरे घर पुलिस नहीं लाऊंगा। टेंशन मत ले। इतना मीठा बनकर प्रताड़ित कर रहा है। उसके बाद निखिल सोनी की दुकान पर बुलाकर लक्ष्मण के बारे में पूछा। फिर पुलिस को मेरे घर भेज दिया। मैं मर जाऊंगा, लेकिन तुझे नहीं छोडूंगा।

मेरे दो बच्चों की कसम खाई थी कि मैं शामिल नहीं हूं। एक बार मेरी इज्जत खराब हो चुकी है। मुझे इन्वोल्व मत कर। चैन्नई में पुलिस वालों को तैयार कर रहा है। मुझे सब पता है। बच्चों के साथ सेल्फी शेयर कर कहा-महावीर मुझे मारना चाह रहा है:-ये महावीर मेहता, राहुल मेहता चेन्नई से आए हुए हैं। उनके साथ शिवा और गोपी पुलिस वाला है। इन सब ने मुझे धमकी दी कि शक्ति सिंह और लक्ष्मण के बारे में नहीं बताया तो तुझे मार देंगे। इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं। मुझ पर पूरी रात प्रेशर डाला। राहुल ने कल मुझे धमकाया-मेरे संपर्क में बड़े-बड़े डॉन हैं।

Previous Post

युवक बोला-मेरी मंगेतर को उसके घरवालों ने बनाया बंधकः शादी करने भागे तो किडनैप किया; पुलिस पर भी आरोप, SP से शिकायत

Next Post

पाली-रेडिमेड गारमेंट शॉप में लगी आगः अलसुबह लगी आग, होमगार्ड की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड

Next Post

पाली-रेडिमेड गारमेंट शॉप में लगी आगः अलसुबह लगी आग, होमगार्ड की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page