पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: कार्यक्षेत्र में स्थिरता से राहत मिलेगी। सूझबूझ से आप मुश्किल हालात से निकल सकते हैं। अपने एवं परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। मित्र मिलेंगे।
वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी: वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे। साझेदारी लाभदायी हो सकती है। झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मिथुन;शुभ अंक १, शुभ रंग फिरोजी नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्त रहेंगे। राजकाज में सफलता संभव है। अनजान पर भरोसा भारी पड़ सकता है। आय में बढ़ोतरी के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेदः उलझनें दूर होंगी और बेहतर सफलता के आसार बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझने से लाभ की स्थिति बनेगी। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। राजकीय मामले सुलझेंगे। यात्रा का योग है।
सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा गंवा देंगे। अनावश्यक विवाद के चलते मन परेशान रहेगा। मेहनत के बावजूद इच्छित फल मिलना मुश्किल है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा।
कन्या;शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी: पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिल सकता है। दुविधा की स्थिति में बड़े फैसले लेने से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी।
तुला;शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला अलग विचारधारा वाले लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में मुश्किल आएगी। आप हिम्मत से हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा टालना बेहतर है।
वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : आज का दिन उल्लास भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनती जाएगी। पुराने मतभेदों को दूर करने का अवसर मिलेगा। आप भावनात्मक रूप से खुद को सुदृढ़ महसूस करेंगे। धैर्य बनाए रखें।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया सीखने का अवसर मिलेगा। राह की उलझनें धीरे-धीरे दूर होंगी। सेहत के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।
मकर;शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा : आपकी मानसिकता में व्यापक बदलाव आएगा। धन संबंधी लाभ संभव है। रिश्तों में नजदीकियां और सकारात्मकता बढ़ेगी। कॅरियर में बदलाव की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।
कुंभ-शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : बड़े खर्च की संभावना है। निधर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। जीवन में हर परिस्थिति में तालमेल बैठाने की कोशिश सफलता दिला सकती है। नए सौदे हाथ आने के आसार हैं।
मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : उत्साह के साथ काम की शुरुआत करेंगे। युवाओं को आगे से आगे सफलता मिलती जाएगी। महत्वपूर्ण कामों में आपका पक्ष मजबूत होगा। परिवार को बेहतर देखरेख की आवश्यकता महसूस होगी।
