• April 24, 2026

भीनमाल-निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला पुराना शवः बदबू आने पर लोगों को मिली सूचना, 5 दिन पुराना होने की आशंका

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल शहर के नाहर हॉस्पिटल के पास स्थित एक गली में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर एक बालक का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया गया, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैलने पर लोगों को शक हुआ।

सूचना मिलने पर भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए। जिस बिल्डिंग में शव मिला, वहां निर्माण कार्य चल रहा था और नीचे एक चौकीदार रोजाना सोता था।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान नरसीराम (13) पुत्र अदराराम भील के रूप में हुई है, जो सात दिन पहले घर से लापता हो गया था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा 8 में पढ़ाई करता था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page