• April 24, 2026

देसूरी पुलिस ने 3 साल से मारवाड़ जंक्शन से फरार बाबू सिंह को किया गिरफ्तार,5 हजार का था इनामी

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव/जितेंद्र राजपुरोहित

पाली-मोनिका सेन आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ, परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु विशेष प्लान तैयार कर समस्त अधिकारीयो को निर्देशित किया गया।  चैनसिह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली,  पारस चौधरी आरपीएस वृताधिकारी वृत बाली के सुपरविजन में पुलिस थाना देसूरी की टीम द्वारा दिनांक 23.04.2026 को प्रकरण सख्या 241/30.10. 2023 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट 1985 पुलिस थाना मारवाड जक्शन जिला पाली में वांछित जिला स्तर पर 5000 रूपये का ईनामी मुलजिम बाबुसिह पुत्र नरपतसिह उम्र 42 साल निवासी हिंगोला कला पुलिस थाना मारवाड जं को दस्तयाब किया जाकर अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना मारवाड जक्शन पाली को सुपुर्द किया।

कार्यवाही टीमः-
1. उरजाराम उनि थानाधिकारी थाना देसूरी जिला पाली।
2  बलराम कानि 1018 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।
3.  धर्मेन्द्र कुमार 791 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।

गिरफ्तारशुदा मुलजिम का विवरण
बाबुसिह पुत्र नरपतसिह उम्र 42 साल निवासी हिंगोला कला पुलिस थाना मारवाड जं

You cannot copy content of this page