रेलवे ने गर्मी में यात्रियों को दी बड़ी राहत 16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे लगाए,आवागमन में मिलेगी विशेष सुविधा
PALI SIROHI ONLINE
*गर्मी में यात्रियों को राहत,16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे*
– आवागमन में मिलेगी सुविधा
जोधपुर। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत प्रदान की है। यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 16 जोड़ी रेलसेवाओं में कुल 38 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह बढ़ोतरी मई माह में विभिन्न ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
*इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे*
22977/78 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 फर्स्ट/सेकंड एसी एवं 1 थर्ड एसी कोच
14801/02 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 2 स्लीपर व 3 साधारण श्रेणी कोच
12465/66 इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 2 स्लीपर व 3 साधारण श्रेणी कोच
14854/53,14864/63,14866/65 जोधपुर–वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस रेलसेवाओं में 1-1 थर्ड एसी कोच
14807/08 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
20483/84 भगत की कोठी-दादर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
20485/86 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
20491/92 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
22497/98 श्रीगंगानगर-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच
20481/82 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में 1 स्लीपर कोच
12495/96 बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर कोच
22473/74 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर कोच
22491/92 जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच
*यात्रियों को मिलेगा लाभ*
इस व्यवस्था से वेटिंग सूची में कमी आने के साथ यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी। विशेष रूप से राजस्थान से मुंबई,दिल्ली,वाराणसी,इंदौर तथा दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
