• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-जिले के किसानों को बड़ी राहत: MSP पर गेहूं खरीद जारी रखने की मिली अनुमति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
तखतगढ-जिले के किसानों को बड़ी राहत: MSP पर गेहूं खरीद जारी रखने की मिली अनुमति

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जिले के किसानों को बड़ी राहत: MSP पर गेहूं खरीद जारी रखने की मिली अनुमति

तखतगढ 23 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) जिले में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अंतर्गत संचालित खरीद केंद्र सांडेराव एवं सुमेरपुर पर किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं विक्रय हेतु भारी संख्या में पंजीकरण करवाया गया। प्रत्येक केंद्र पर 5000 मीट्रिक टन से अधिक पंजीयन होने के कारण केंद्रों के प्रारंभ होने के मात्र 10 से 15 दिनों के भीतर ही दोनों केंद्रों की प्रारंभिक खरीद क्षमता (कुल 913 मीट्रिक टन) पूर्ण हो गई।

खरीद क्षमता पूर्ण होने के कारण केंद्रों के बंद होने की स्थिति बन रही थी, जिससे क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जयेंद्र सिंह गलथनी द्वारा किसानों के हितों की रक्षा हेतु यह मामला कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के संज्ञान में लाया गया।

कैबिनेट मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इस विषय पर संज्ञान लिया एवं राजस्थान सरकार के मुख्य खाद्य सचिव अमरीश कुमार से वार्ता कर स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही इस संबंध में विस्तृत लिखित जानकारी भी प्रेषित की गई।
और मंत्री द्वारा इस संबंध में तुरंत प्रभाव से की गई त्वरित कार्यवाही के चलते किसानों को बड़ी राहत मिली। इसके अतिरिक्त, मंत्री द्वारा सभी नजदीकी सहायक अधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर किसानों के हितों की रक्षा हेतु बेहद सटीक एवं प्रभावी निर्णय लिए गए।

खरीद केंद्रों की वर्तमान स्थिति:
सुमेरपुर खरीद केंद्र पर अब तक कुल 488 किसानों द्वारा 5564 मीट्रिक टन खाद्यान्न हेतु पंजीकरण करवाया गया है, जिसमें से 123 किसानों से लगभग 900 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
वहीं सांडेराव खरीद केंद्र पर अब तक कुल 460 किसानों द्वारा 5340 मीट्रिक टन खाद्यान्न हेतु पंजीकरण हुआ है, जिसमें से 110 किसानों से लगभग 920 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूर्ण की जा चुकी है।

मुख्य खाद्य सचिव द्वारा सकारात्मक निर्णय लेते हुए जिले के किसानों को राहत प्रदान की गई तथा निर्देश जारी किए गए कि पूरे राजस्थान की निर्धारित खरीद सीमा पूर्ण होने तक पाली जिले के इन केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी रखी जाएगी।

इस निर्णय से जिले के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिली है तथा उन्हें अपने उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय सुनिश्चित हो सकेगा। किसान संगठनों एवं स्थानीय कृषकों ने इस त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय के लिए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Previous Post

जालोर-मुख्यमंत्री जी मोदरान के आशापुरी माताजी मन्दिर दर्शन करने जालोर से सड़क मार्ग से पधारो सा और सड़क की हालत देखो सा

Next Post

रेलवे ने गर्मी में यात्रियों को दी बड़ी राहत 16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे लगाए,आवागमन में मिलेगी विशेष सुविधा

Next Post
रेलवे ने गर्मी में यात्रियों को दी बड़ी राहत 16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे लगाए,आवागमन में मिलेगी विशेष सुविधा

रेलवे ने गर्मी में यात्रियों को दी बड़ी राहत 16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे लगाए,आवागमन में मिलेगी विशेष सुविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page