• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने तखतगढ़ में 30 मीटर ऊंचाई वाले तिरंगे का किया उद्घाटन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
तखतगढ-सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने तखतगढ़ में 30 मीटर ऊंचाई वाले तिरंगे का किया उद्घाटन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने तखतगढ़ में 30 मीटर ऊंचाई वाले तिरंगे का किया उद्घाटन

राज्यपाल बोले’ सिक्किम देश का सबसे खूबसूरत देश जहा क्राइम मात्र जीरो प्रतिशत

माथुर एवं कुमावत ने कई विकास कार्यों का भूमि पूजन लोककर्पण किया

तखतगढ 23 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने कहां की सिक्किम देश का सबसे खूबसूरत देश है जहां गर्मी नाम की कोई चीज ही नहीं वहां सिर्फ सर्दी और बरसात का मौसम ही देखने को मिलेगा। तो एक बार सिक्किम आ जाए वह हमेशा के लिए स्वीटजरलैंड विदेश यूरोप की यात्रा भूल जाएगे जिसकी 7 लाख आबादी है। और सिक्किम 100% ऑर्गेनिक है। महिलाओं के लिए 50% आरक्षित है लेकिन क्राइम मात्र जीरो प्रतिशत है। 5 लाख आबादी वाले सिक्किम में मात्र एक पुलिस थाना। यह उद्बोधन गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित कई विकास कार्यों के शिलान्यास लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह के मंच पर सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सिक्किम का इतिहास और सिस्टम को साजा करते हुए कही है। उन्होंने यह भी कहा कि सिक्किम के लोग पर्यावरण के प्रति इतना प्रेम रखते है। कि घर में बच्चा हो या बच्ची के जन्म होने पर प्रत्येक बच्चे के जन्म पर पूरा परिवार 108 पौधे लगाते हैं। और स्टेट गवर्नमेंट जैसे ही बच्चा पैदा होता है। तो उसके नाम उसी दिन 10800 की एफडी करवाता है। जब वह पढ़ लिख कर बड़ा होता है। तब उसके वह राशि काम आती है। और एक पेड़ गिरेगा तो उसके बदले में 10 पेड़ लगा देंगे। मेरा तखतगढ़ से पिछले 75 साल से अच्छा प्रेम है, मैं 12 से 13 राज्यों के प्रभारी एवं विभिन्न पदों पर रहने के बाद सिक्किम का राज्य राज्यपाल बना’। पशुपालन एवं डेरी विभाग केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहां सुमेरपुर और तखतगढ़ क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कहा केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सेवा, कृषि क्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े-बड़े विकास कार्यों की सौगात दी है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद पुष्प जैन ने भी संशोधित किया।

30 मीटर ऊंचाई वाले तिरंगे का किया उद्घाटन

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर गुरुवार दोपहर 1:30 पर सीधे तखतगढ़ के नेहरू रोड तिराए स्थित स्थापित किए गए तिरंगा झंडा स्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से राज्यपाल को सलामी दी। तत्पश्चाप उन्होंने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के साथ 10 लख रुपए की लागत से 30 मीटर ऊंचाई वाले तिरंगे का भारत माता की जयाकरो के साथ लोकार्पण कर उद्घाटन किया। तत्पश्चात माथुर सीधे निजी बस स्टैंड परिसर में सभा स्थल पर पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इनका हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

गुरुवार को सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने समारोह के मंच से रिमोट कंट्रोल के जरिए तखतगढ़ में 77.83 लाख की लागत से स्वीकृत रेन बसेरा का शिलान्यास, मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत खेड़ावास बस्ती के लिए स्वीकृत 89.66 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी शिलान्यास, नगर पालिका विकास मद से 5 लाख की लागत से पक्षी घर निर्माण का शिलान्यास, विधायकों से राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में प्रार्थना स्थल पर 10 लाख की लागत से निर्मित टीन शेड का उद्घाटन, सीएससी तखतगढ़ परिसर में 76.96 लख रुपए की लागत से निर्मित पब्लिक हेल्थ यूनिट का एक साथ लोकार्पण किया गया।

पहली बार पहुंचे माथुर के स्वागत सत्कार के लिए मची होड

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता ओमप्रकाश माथुर के सिक्किम के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गुरुवार को ताकतगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं नगरवासीयो में स्वागत सत्कार के लिए होड मचा दी। सर्वप्रथम नगर पालिका प्रशासन द्वारा सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को साफा एवं माला पहनकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेटकर कर्म जोशी से बहुमान किया गया। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो पुष्पहार से माथुर का जोरदार स्वागत किया। जेठाराम कुमावत, कुंदन सिंह बलाना एवं अन्य साथियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेटकर माथुर का बहुमान किया।

इन लाभार्थीयो को किया सम्मानित

कार्यक्रम के मंच पर राज्यपाल ओम माथुर के हाथो प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को 50.000 के चेक वितरण का लाभान्वित किया। इसी प्रकार नगर पालिका मण्डल द्वारा पीएम स्ट्रीट वेडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के अंतर्गत लाभार्थियों को 50,000/- के चेक वितरण का लाभान्वित किया

यह रहे उपस्थित

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद पुष्प जैन, डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा, ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत एवं मनोज नामा, कालूराम कुम्हार एसडीएम सुमेरपुर, तखतगढ़ नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, सीओ जितेंद्र सिंह सुमेरपुर, एवं तखतगढ़ सुमेरपुर सिटी सुमेरपुर सदर थाना अधिकारी संहित कार्यकर्ता एवं नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

आप तो सभी नरेगा मजदूरों को खुशियों पर बिठा लो

आयोजित कार्यक्रम के 2 घंटे पूर्व ही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में ही सफाई निरीक्षक को फोन पर यह निर्देश देते नजर आए की आप तो जल्दी से जितने भी नरेगा मजदूर है उन सभी को कुर्सियों पर बिठा लो

कार्यकर्ता भी नहीं जुटा पाए भीड़

गुरुवार को तखतगढ़ मे पहली बार पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह के दौरान जो भीड़ जुटानी थी वह कार्यकर्ता भीड़ नहीं जुटा पाए सूत्रों के अनुसार बताया गया कि कार्यक्रम स्थल निजी बस स्टैंड परिसर में बना विशाल ड्रोम परिसर में 1000 कुर्सियां लगाई गई थी। लेकिन कार्यकर्ता भीड़ नहीं जुटा पाए जिससे आधी कुर्सियां खाली ही नजर आई।

कृषि विद्युत आपूर्ति के पश्चात सिंगल फेज विद्युत सप्लाई चालू रखवाने की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन

कार्यक्रम के पश्चात दजॅनो किसानों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को ज्ञापन शॉप का अवगत कराया की हम सभी ने अपने-अपने कृषि कुओ / बेरो पर कृषि प्रयोजन हेतू थ्री फेज विद्युत कनेक्शन ले रखे है।
लेकिन वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा हमारे कृषि कनेक्शनो पर केवल लगभग 6 घंटे ही विद्युत सप्लाई दी जाती है, जिसके पश्चात पूर्णरूप से बिलजी आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इस दौरान् सिंगल फेज सप्लाई भी उललब्ध नहीं करवाई जाती, जिसके कारण हमारे बेरों पर रात्रि के समय पूर्णतः अंधकार छा जाता है। इस स्थिति के कारण हमे कई समस्याओ का सामना करना पड रहा है :- टॉर्च, मोबाईल फोन एवं बैटरी इत्यादि चार्ज करने मे अत्याधिक कठिनाई। रात्रि में सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ना। यकायक आपात स्थिति में किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध न होना। यह है कि वर्तमान समय में हमारे क्षेत्र में फसल भी खडी नही है, जिससे बिजली चोरी की संभावना भी नगण्य है। अतः ऐसी स्थिति में यदि 6 घंटे की कृषि विद्युत सप्लाई के बाद सिंगल फेज सप्लाई चालू रखी जाती है, तो हमे पर्याप्त सुविधा एवं राहत मिल सकती है।

कांग्रेस नेता ने तखतगढ़ में तिरंगा परियोजना और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता भंवर मीना ने कस्बे में तिरंगा परियोजना पर हुए खर्च और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठाते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है, लेकिन जनहित से जुड़े मूलभूत मुद्दों की अनदेखी कर केवल प्रतीकात्मक कार्यों पर खर्च करना उचित नहीं माना जा सकता। कस्बे में हाल ही में लगाए गए ऊंचे लोहे के पाइप और बड़े तिरंगे पर हुए खर्च को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा और बहस का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर करीब 10 लाख रुपये तक की राशि खर्च की गई है। हालांकि प्रशासन और संबंधित पक्ष इसे राष्ट्र गौरव और देशभक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई स्थानीय नागरिक इस खर्च को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि नगर में अभी भी कई मूलभूत समस्याएं मौजूद हैं, जिन पर प्राथमिकता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

कांग्रेस नेता भंवर मीना का कहना है कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है, जिसका सम्मान हर नागरिक करता है। लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना है कि देशभक्ति केवल प्रतीकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जनता के जीवन स्तर में सुधार, रोजगार के अवसर, बेहतर सड़कें, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी दिखाई देनी चाहिए।

कस्बे के कई नागरिकों का कहना है कि नगर में लंबे समय से विकास कार्यों की जरूरत महसूस की जा रही है। जगह-जगह सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आती रहती हैं और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं। ऐसे में यदि बड़ी राशि केवल प्रतीकात्मक परियोजनाओं पर खर्च होती है, तो जनता के मन में स्वाभाविक रूप से सवाल उठना तय है।

राजनीतिक स्तर पर भी इस विषय ने चर्चा का रूप ले लिया है। कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रदर्शन बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि राष्ट्रवाद की भावना को दिखावे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं समर्थकों का कहना है कि तिरंगा देश की पहचान है और इसे सम्मानपूर्वक स्थापित करना गर्व की बात है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकतंत्र में जनता की अपेक्षाएं केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं होतीं। नागरिक चाहते हैं कि सरकारें और जनप्रतिनिधि स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दें। खासकर ऐसे समय में जब महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियां आम परिवारों को प्रभावित कर रही हों, तब खर्च की प्राथमिकताओं पर चर्चा होना स्वाभाविक माना जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विकास कार्यों के साथ-साथ ऐसे प्रतीकात्मक कार्य किए जाएं, तो जनता इसे अधिक सकारात्मक रूप से स्वीकार करेगी। उनका मानना है कि राष्ट्रप्रेम और विकास एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि दोनों का संतुलन ही समाज और देश को मजबूत बनाता है।

तखतगढ़ में तिरंगा परियोजना को लेकर उठी यह बहस अब केवल एक खर्च तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं, विकास की दिशा और जनता की अपेक्षाओं का मुद्दा बनती जा रही है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि जनता की इन चिंताओं को किस प्रकार संबोधित करते हैं।

कांग्रेस नेता भंवर मीना ने यह भी कहा कि कस्बा हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसे हालातों से जूझता है। वर्ष 2023 में आई विनाशकारी बाढ़ ने तखतगढ़ के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचाया था। कई घरों, दुकानों और सड़कों को क्षति पहुंची थी, जिससे आमजन को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उस समय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और मंत्री भी हालातों के प्रत्यक्षदर्शी रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जल निकासी व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए कोई ठोस योजना धरातल पर दिखाई नहीं दी। बारिश के मौसम में अब भी कई क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी देखने को मिलती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाए, तो भविष्य में बाढ़ जैसे हालातों से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

Previous Post

बालिका शिक्षा समाज की प्रथम सीढ़ि इसी उद्देश्य को लेकर समाज संगठित दो मंजिला छात्रावास निर्माण को लेकर तैयारिया पूरी

Next Post

होटल मैनेजर के घर में मिला रसैल वाइपरः वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Next Post
होटल मैनेजर के घर में मिला रसैल वाइपरः वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

होटल मैनेजर के घर में मिला रसैल वाइपरः वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page