• April 23, 2026

पाली में कंकाल रूपी शव मिला, पुलिस जुटी शिनाख्त के प्रयास में, दस दिन पुराना बताया जा रहा शव

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 10 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर का हिस्सा पूरा नोचा हुआ था। मृतक के नीले रंग का लोवर और नीले रंग का टी-शर्ट पहन रखा था।

पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नू भी मौके पर पहुंचे। बॉडी के पास एक लाठी भी पड़ी मिली।सदर थाने के सब इंस्पेक्टर किशनाराम ने बताया कि मंगलवार शाम को जाडन टोल नाके के पास जंगल से कुछ अंदर बॉडी पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। बॉडी कंकाल हालत में मिली। जिस पर नीले रंग का टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहना हुआ था।

मृतक की उम्र करीब 40 साल थी। मौके पर से मोबाइल या किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

You cannot copy content of this page