• April 23, 2026

10 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारः महाराष्ट्र में पहचान बदलकर छिपा था, पुलिस ने रेकी कर पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा में दुष्कर्म के मामले में 10 साल से फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुणे इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

2016 में दर्ज हुआ था मामला

सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया – 2016 में एक गांव की महिला ने महाराष्ट्र के रहने वाले आरोपी सुनील पुत्र चंद्रकांत के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस गिरफ्त में नहीं आने के कारण उसके खिलाफ कोर्ट चालान पेश किया गया था।

गांव में 2-3 दिन रेकी कर दबोचा

SP सुधीर जोशी ने बताया- आरोपी की गिरफ्तारी पर 2 मार्च 2024 को 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एएसपी नरपत सिंह भाटी और डीएसपी महिपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची और आरोपी के गांव में 2-3 दिन तक हुलिया बदलकर रेकी की। पुष्टि होने पर टीम ने उसे दबोच लिया।

You cannot copy content of this page