पाली अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी को लेने जा रहा की हो गया हादशा, मृतक के 1 बेटी दो बेटे, माँ का रो रो कर बुराँ हाल
PALI SIROHI ONLINE
पाली सडक हादशे में युवक की मौत अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,हादसा बुधवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर थाने का है। मृतक पप्पूराम (25) अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई।गांव से बाइक लेकर निकला था
दरअसल, पाली जिले के रोहट क्षेत्र का खांडी गांव पप्पूराम पुत्र उदाराम बुधवार शाम को अपनी पत्नी को अजमेर लेने जा रहा था। गांव से बाइक लेकर रवाना हुआ जिसे पाली के नया गांव में रखकर आगे बस से जाने वाला था।
लेकिन नया गांव से कुछ दूरी पर ही हाईवे पर मुकनविहार के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पप्पूराम उछलकर नीचे गिर गया। हादसे में उसका सिर फट गया।
ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस उसे तुरंत एम्बुलेंस से बांगड़ हॉस्पिटल ले गई। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई गई।हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन, मृतक के तीन बच्चे है। एक बेटी और दो बेटे।

