PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में सेना रोड पर स्थित वाराही माताजी मंदिर पर देर रात विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस भजन संध्या में भजन कलाकार रतन देवासी व शंकर देवासी माताजी आवनो पड़ेला के भजन पर मौजूद श्रद्धालु माता बहने झूम उठी वही कलाकार भरत प्रजापत ने गवाही नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया वही बाल कलाकार उत्तम प्रजापत ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी माताजी के उपासक सादला राम देवासी ने माता जी की आरती की
भजन संध्या के बाद विशाल महाप्रक्षादी का आयोजन होगा महाप्रक्षादी में बीजापुर सहित आसपास के विभिन्न गांव से वाराही माताजी के श्रद्धालु पहुंचकर महाप्रसादी का लाभ उठाएंगे इस कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है



