• April 22, 2026

रानी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया श्री खेतेश्वर भगवान का 114वां जन्मोत्सव

PALI SIROHI ONLINE

रानी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया श्री खेतेश्वर भगवान का 114वां जन्मोत्सव
नगराज वैष्णव
रानी
रानी राजपुरोहित समाज भवन में श्री खेतेश्वर भगवान का 114वां जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री खेतेश्वर की पूजा-अर्चना व वंदना से हुई। समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ पूजा कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन नजर आए।


इस दौरान वक्ताओं ने भगवान श्री खेतेश्वर के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के सफल संचालन में समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page