• April 22, 2026

पिंडवाड़ा- स्कोर्पियो कार से 02 क्विंटल 51 किलो 190 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थो कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत,  किशोरसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में  हुकमसिंह उ.नि. थाना प्रभारी पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता व  कमलसिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर झाडोली हाईवे रोड पर कार्यवाही करते हुए वाहन स्कोर्पियो नम्बर एमएच-01-डीपी-4738 को जब्त कर वाहन से 02 क्विंटल 51 किलो 190 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया हैं।

घटना विवरणः-दिनांक 21.04.2025 की सायं  हुकमसिह उनि मय जाब्ता व डीएसटी टीम द्वारा झाडोली तिराये पर लगातार नाकाबन्दी कर वाहन स्कोर्पियो नम्बर एमएच-01-डीपी-4738 को जब्त कर वाहन से 02 क्विंटल 51 किलो 190 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। वाहन में सवार आरोपी अन्धेरे व घने जंगल में फरार हो गये। बरामद मादक पदार्थ की किमत करीबन 37.65 लाख रूपये है।

पुलिस टीमः-
01. हुकमसिंह उ.नि.पु. पुलिस थाना पिण्डवाडा।
02.  कमलसिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम।
03. सोहनलाल हैड कानि. 783, पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
04.  प्रकाश कुमार कानि. 557, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
05. सुनील कुमार कानि न 1055, पुलिस थाना पिण्डवाडा
6. 06. भावेश कुमार कानि न 481, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
07. ईश्वरलाल कानि नम्बर 219 पुलिस थाना पिण्डवाडा

You cannot copy content of this page