• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौतः सड़क पर घायल हालत में पड़ा मिला, बिलावास-धीनावास रोड पर हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के पास धीनावास और बिलावास गांवों के बीच मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोजत थाने के सहायक उप निरीक्षक बींजाराम देवासी ने बताया- मंगलवार देर रात उन्हें धीनावास-बिलावास मार्ग पर एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी।

मृतक की पहचान सोजत के पास सुरायता गांव निवासी प्रकाश (38) पुत्र मानाराम सिंगाड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोजत जिला अस्पताल की मोच्र्युरी में रखवा दिया।

बुधवार सुबह मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज करवाया पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Previous Post

भीनमाल कार पोल से टकराई: एयर बेग खुलने से बचे एसीटीओ, पशु आने से बेकाबू हुई कार

Next Post

पाली में संगठन बढ़ाओं, लोकतंत्र बचाओं” अभियान की जिला स्तरीय बैठक कल प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली भी रहेंगे मोजूद

Next Post
पाली में संगठन बढ़ाओं, लोकतंत्र बचाओं” अभियान की जिला स्तरीय बैठक कल प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली भी रहेंगे मोजूद

पाली में संगठन बढ़ाओं, लोकतंत्र बचाओं" अभियान की जिला स्तरीय बैठक कल प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली भी रहेंगे मोजूद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page