PALI SIROHI ONLINE
देसूरी(पाली)कुम्भलगढ़ अभ्यारण क्षेत्र के बोखाडा रेंज से शुरू हुई आग धीरे धीरे विकराल रूप लेकर मारवाड़ के सादडी रेँज के कई दर्जनों हेक्टर वन क्षेत्र आग फेल चुकी है ।नलवानिया बांध नाल के आसपास पहाड़ियों पर मंगलवार रात को आग का भयंकर विकराल रूप देखने को मिला जो दूर दूर कई किलोमीटर तक रात्रि आग की लपटों को देखा गया ।
जिससे पहाड़ियों पर लगी आग वन्य जीवो पर खतरा मंडराने लगा है वन्य जीव जान बचाकर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने को मजबूर हो रहे है।आग को लेकर सादडी वन अधिकारी जितेंद्र सिंह लगातार अपनी टीम के साथ आग बुजाने का प्रयास कर रहै मंगलवार को 50 ज्यादा वन विभाग की टीम ई डी सी के सदस्य व ग्रामीणों के सहारे आग बुजाने के प्रयास किए गए मगर आग पहाड़ियों की चोटियों पर होने के साथ तेज हवाओं ओर सुखी घास व लकड़ी की वजह फिर से आग फेल रही है ।जिससे लाखो की वन संपदा जलकर भारी नुकसान हो रहा है ।सेकड़ो रेंगने वाले जीव जंतु आग की चपेट में आकर जलकर राख हो चुके है।





