• April 22, 2026

सांचौर-जालम सिंह हत्याकांड : चनणाराम विश्नोई की जमानत फिर खारिज

PALI SIROHI ONLINE

जालोर सांचौर के बहुचर्चित जालम सिंह हत्याकांड में आरोपी चनणाराम विश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से लगातार दूसरी बार जमानत नहीं मिली।

सोमवार को हाईकोर्ट जोधपुर में चनणाराम की तरफ से जमानत अर्जी पर बहस हुई। बचाव पक्ष ने कहा कि दुश्मनी के कारण झूठा फंसाया गया है। मृतक के शरीर पर 40 साधारण चोटें, नील के निशान, खरोंचें थींकोई चोट गंभीर नहीं थी। आरोपी अगस्त 2024 से जेल में है। साथ ही 108 एम्बुलेंस ड्राइवर नरपत के बदले गए बयानों का भी हवाला दिया कि उसने चनणाराम और अन्य आरोपियों द्वारा हत्या का समर्थन नहीं किया। इसलिए जमानत मंजूर की जाए। नरपत के सांचौर कोर्ट में इन बयानों के बाद ही चनणाराम विश्नोई की तरफ से हाईकोर्ट में दूसरी जमानत अर्जी लगाई थी।

You cannot copy content of this page