• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी: ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी: ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर-जालोर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट गाड़ी मंगलवार को पलट गई। गाड़ी का स्टेरिंग फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

घटना जिले के बागोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस वे के पास झाब MDR रोड़ पर शाम करीब 3 बजे हुई।शादी समारोह में शामिल होकर पाली लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बागोड़ा थाना क्षेत्र के जूनी बाली गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के घर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर पाली लौट रहे थे।

इस दौरान दोपहर करीब 3 बजे मेड़ा गांव से गुजर रही एमडीआर रोड पर राठौड़ के काफिले में लगी एस्कॉर्ट गाड़ी 112 का स्टेरिंग अचानक फेल हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना का पता चलते ही मदन राठौड़ ने अपना काफिला रुकवाकर घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हादसे में एएसआई नरसाराम का हाथ फैक्चर हो गया, जबकि ड्राइवर (कॉन्स्टेबल) साबिर खान को हल्की चोट आई है।

बागोड़ा थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी का स्टेरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ था। हादसे में जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनकी हालात सामान्य बताई जा रही है। हालांकि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई है।

Previous Post

पाली-खेत में मिला किसान का शव,पिता खेत से नहीं लौटे तो बेटे खेत गए, जहां मिली बॉडी, हत्या की आशंका

Next Post

अगवरी गांव का किशोर नाडोल के तालाब में डूबा, हुई मौत

Next Post
अगवरी गांव का किशोर नाडोल के तालाब में डूबा, हुई मौत

अगवरी गांव का किशोर नाडोल के तालाब में डूबा, हुई मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page