• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-सास को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0
आबूरोड-सास को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

आबुरोड- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में प्रदीप डांगा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 18.04.2026 को अपनी सास के उपर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले अभियुक्त लाडु राम को आज दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः-दिनांक 18.04.2026 को जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि राजकीय अस्पताल मेंआग से झुलसी महिला को लेकर आये है जिस पर थाने से थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा अस्पताल आबूरोड पहुंचकर हालात ज्ञात किये गये तो  केरी पत्नी छगनलाल जाति गरासिया निवासी भाटनी फली ओर को उसके जमाई लाडुराम पुत्र धनाजी जाति गरासिया निवासी मालियावास सियावा द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाना पाया गया था। मजरूबा बयान देने की स्थिति में नहीं होने से मजरूबा को उच्च ईलाज हेतु आगे रैफर किया गया व आरोपी लाडुराम की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर तलाश शुरू की गई व परिवादी श्री मानाराम की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दिनांक 19.04.2026 को दौराने ईलाज मृतका की पालनपुर में मृत्यु हो जाने से मृतका का दिनांक 20.04.2026 को पोस्टमार्टम करवाया जाकर मोबाईल फोरेन्सिक टीम पाली के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

घटना के बाद से आरोपी द्वारा अपना मोबाईल फोन बन्द करके फरार हो गया था, जिस पर थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा आरोपी के बारे में मालूमात किया गया तो आरोपी पिछले दो-तीन साल से मालियावास में नहीं रहना पाया गया है, जिस पर मुखबिरान से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की गई तो आरोपी पिछले दो-तीन साल से चित्रासनी के पास वागरोल गांव में रहकर वैल्डिंग का काम करने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम द्वारा आरोपी के वागरोल में स्थित ठिकाने पर दबीश दी गई, मगर वहां पर भी आरोपी नहीं मिला। आरोपी घटना के बाद से लगातार अपना ठिकाने बदल रहा था। आरोपी घटना के बाद से गुजरात में अमीरगढ व ईकबालगढ के आस-पास स्थित आदिवासी गांवों में अपना ठिकाना बदल रहा था। जिस पर आज दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर की सूचना अनुसार आरोपी की पहली पत्नी के मामा के घर ढोलिया गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतका की पुत्री अमीया से दो-तीन साल पहले शादी की थी तथा अमीया घटना से करीब 10-15 दिन पूर्व अपने पीहर भाटनी फली आई थी एवं पीहर से वापस नहीं आने पर आरोपी द्वारा अपनी सास से अमीया के बारे में पुछताछ करने पर कोई जवाब नहीं देने पर आरोपी द्वारा मृतका के उपर पेट्रोल डालकर आग लगाना पाया गया है।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तः लाडुराम पुत्र धना राम जाति गरासिया निवासी मालियावास, सियावा, पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1 प्रदीप डागा निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
2 बृजभूषण कानि 985, पुलिस थाना आबूरोड सदर
3  उम्मेद सिंह कानि 756 पुलिस थाना आबूरोड सदर
4 दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर
5 विष्णू खीचड कानि 59, पुलिस थाना आबूरोड सदर

Previous Post

श्री सांवलिया जी में दान राशि 17.62 करोड़ पहुंची: काउंटिंग का दूसरा राउंड पूरा, गिनती अभी भी बाकी

Next Post

पाली-अवैध बजरी खनन करता ट्रेलर जब्त,1 गिरफ्तार

Next Post
पाली-अवैध बजरी खनन करता ट्रेलर जब्त,1 गिरफ्तार

पाली-अवैध बजरी खनन करता ट्रेलर जब्त,1 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page