• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चाय की थड़ियों पर 5-10 हजार में बिके बैंक खातेः 8 राज्य के लोगों के पैसे निकाले, 9 करोड़ हड़पकर 72 लाख जोधपुर के खातों से घुमाए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत एक ही दिन में तीन अलग-अलग म्यूल नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

इन मामलों में एक ही पैटर्न सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने किसी परिचित या चाय की थड़ी पर मिले युवाओं को 5 से 10 हजार रुपये के कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम, सिम और डायरी किराए पर ली।

इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल कर देश के 8 राज्यों के पीड़ितों से ठगी गई 9 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को ठिकाने लगाया गया, जिसमें से करीब 72 लाख रुपये सीधे जोधपुर के इन खातों से इधर-उधर ट्रांसफर किए गए।

डीसीपी (ईस्ट) मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर माता का थान और उदयमंदिर थाना पुलिस को कई संदिग्ध म्यूल खातों की सूची सौंपी गई थी। इन खातों की जांच में सामने आया कि राष्ट्रीय साइबर पोर्टल और ‘समन्वय’ पोर्टल पर इनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। साथ ही, इन खातों में हुआ लेन-देन खाताधारकों की घोषित वार्षिक आय से कहीं अधिक पाया गया है।

Previous Post

आबूरोड़-फैक्ट्री में मशीन से मजदूर की मौतः काम करते समय चपेट में आया, मौके पर ही दम तोड़ा

Next Post

श्री सांवलिया जी में दान राशि 17.62 करोड़ पहुंची: काउंटिंग का दूसरा राउंड पूरा, गिनती अभी भी बाकी

Next Post

श्री सांवलिया जी में दान राशि 17.62 करोड़ पहुंची: काउंटिंग का दूसरा राउंड पूरा, गिनती अभी भी बाकी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page