• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बेटियों की शादी के लिए रखे 31 लाख के गहने चोरीः एक ही रात में टूटे दो मकानों के ताले; परिवार शादी समारोह में गए थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0
पाली-बेटियों की शादी के लिए रखे 31 लाख के गहने चोरीः एक ही रात में टूटे दो मकानों के ताले; परिवार शादी समारोह में गए थे

PALI SIROHI ONLINE

पाली में एक ही रात में दो मकानों के ताले टूट गए। दिनों मामलों में पीड़ित परिवार शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने 22 तोला सोने की ज्वेलरी, 30 तोला चांदी, दो लाख कैश और कीमती सामान चुरा लिया। दोनों वारदातें ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में नया गांव मारुतिनंदन नगर में सोमवार रात हुई। टीपी नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 31 लाख रुपए बताई जा रही है।

पहला केसः बेटियों के लिए रखे थे गहने

पाली के निकट गिरादड़ा गांव हाल पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने किरण सिंह पुत्र पूनमसिंह राजपुरोहित ने बताया- सोमवार को हम परिवार सहित गिरादड़ा गांव में शादी समारोह में गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी का कॉल आया कि मकान का ताला टूटा हुआ है।

हम तुरंत घर पहुंचे। देखा तो मकान के मुख्य गेट, कमरे और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चोरी करीब 22 तोला सोने के, आधा किलो चांदी के गहने और 2 लाख रुपए कैश चोरी कर ले गए। किरणसिंह ने बताया कि गिरादड़ा गांव में उनक मकान बन रहा है।

दो दिन बाद छत भराई करवानी थी। इसलिए कारीगर को देने के लिए रुपए घर पर रखे थे। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां है। जिनकी अगले एक साल में शादी करने का विचार है। बेटियों की शादी में देने के लिए गहने बनवाकर रखे थे जो चोर ले गए।

दूसरा केसः सरकारी टीचर के घर का भी चोरों ने तोड़ा ताला

नया गांव मारूति नंदन नगर में रहने वाले सरकारी स्कूल के टीचर प्रकाश कुमार सीरवी पुत्र अमराराम सीरवी के मकान का भी सोमवार रात को चोरों ने ताला तोड़ा। प्रकाश कुमार ने बताया कि वे 16 अप्रwल को परिवार सहित शादी समारोह में गए थे।

किस्मत अच्छी थी कि परिवार में शादी होने के चलते पत्नी सारे गहने साथ लेकर आई थी। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि चोर 4 ग्राम सोने, 100 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

गैंग सक्रिय, सावधान रहें

शादियों की सीजन में चोर रैकी कर बंद मकान को देखते हैं और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इसके साथ ही ऐसी गैंग भी शादियों की सीजन में सक्रिय रहती है जो बसों में यात्रा करने वाले लोगों पर नजर रखती है। विशेषकर शादी समारोह में जाने आने वाले के बैग, सामान पर उनकी नजर रहती है।

उन्हें पता होता है कि शादी समारोह में गए हैं तो गहने तो साथ ले जाएंगे। इसलिए बसों में यात्रा करते समय भी अपने लगेज की विशेष सावधानी रखें। शादी समारोह में जाने के दौरान घर में कीमत सामान न रखें।

Previous Post

मलावी-अफ्रीका की धरती पर गूंजा ‘शेर-ए-पंजाब’ का जयघोष: मलावी में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण

Next Post

आबूरोड़-फैक्ट्री में मशीन से मजदूर की मौतः काम करते समय चपेट में आया, मौके पर ही दम तोड़ा

Next Post

आबूरोड़-फैक्ट्री में मशीन से मजदूर की मौतः काम करते समय चपेट में आया, मौके पर ही दम तोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page