PALI SIROHI ONLINE
दूदनी ग्राम में श्री हिंगलाज कबड्डी क्लब दूदनी व समस्त देवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित बाली परगना द्वितीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच रंबा देवी देवासी व सरपँच लासी देवी देवासी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान भाटून्द सरपंच लासी देवी देवासी, मालाराम देवासी व करण देवासी, पंचायत समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंतीलाल देवासी ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कई टीमों ने भाग लिया और ग्रामीणों में भी मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई।
