PALI SIROHI ONLINE
भरत परमार
कोठार गांव में प्रथम मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच थानाराम प्रजापत व अध्यक्षता सरपंच प्रसासक भीकी देवी ने की। पूर्व सरपंच थानाराम प्रजापत ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने को प्रेरित किया
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपँच देवाराम रावल एवं ललित भाई देवासी, चंदन सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उद्घघाटन के अवसर पर भजन गायकों मोटा राम मेघवाल, नवा राम, भेरा राम, मोहन लाल और दिनेश भाई ने भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी आनंदमय बना दिया।
यह क्रिकेट प्रतियोगिता मामाजी स्टेडियम, ग्वाला रोड, कोठार में आयोजित की जा रही है, जो 7 फरवरी तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की कई टीमें भाग ले रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बाली के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

