PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर-सदर थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-खिवांदी रोड पर गुरुवार शाम एक कार की चपेट में मोपेड आ गई। हादसे में मोपेड सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोपेड चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पहुंची और घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतका का शव उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
खिवांदी चौकी प्रभारी भगवतसिंह ने बताया कि शिवगंज थाना क्षेत्र के बडगांव रोड स्थित कांबेश्वर कॉलोनी निवासी पारसमल हरिजन पत्नी लीलादेवी (63) के साथ पैतृक गांव खिवांदीआए थे। गुरुवार शाम दोनों मोपेड से शिवगंज लौट रहे थे। इस दौरान शाम करीब 4:15 बजे खिवांदी रोड स्थित कटारिया फार्म हाउस के पास मोपेड को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना मेंलीलादेवी की मौके पर मौत हो गई, पारसमल गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर सदर थाने पहुंचाया।

