PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड | जाली हस्ताक्षर कर बैंक से 50 हजार रुपए निकालने के मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक डायरी, दस्तावेज और रुपए बरामद किए हैं। थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि घटना 4 फरवरी को छतर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके एसबीआई शाखा आबूरोड के खाते से किसी ने डुप्लीकेट हस्ताक्षर कर 50 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी हुकमसिंह पुत्र अखेसिंह निवासी फलोदी को गिरफ्तार कर लिया।

