PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड | पिंडवाड़ा से आबूरोड के बीच चलती ट्रेन से महिला के नीचे गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला दरिया पुत्री देवाराम गरासिया निवासी पिंडवाड़ा जो पिंडवाड़ा से साबरमती जाने के लिए दोपहर के समय दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी थी, थी, अचानक नींद की झपकी आने से उस दौरान महिला ट्रेन से नीचे गिर गई और गंभीर घायल हो गई।
ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने जीआरपी को इस संबंध में सूचना दी। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस ने महिला को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया है और महिला के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि संभवतः महिला ट्रेन के गेट के पास बैठी होगी और नींद की झपकी आने से महिला ट्रेन से नीचे गिरी है।

