PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में तीन अलग-अलग जगहों पर शव मिले। शहर में दो वृद्धों की बॉडी उनके घरों में बने कमरों में अलग-अलग मिली, वहीं मछलियों को दाना देने गया एक युवक लाखोटिया तालाब में मृत मिला। तीनों मामलों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।मछलियों को दाना देने गया था
पाली शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी 23 साल का दीक्षित पुत्र रामलाल बुधवार को घर पर ही मोबाइल रखकर मछलियों को दाना देने के लिए लाखोटिया गार्डन गया था। लेकिन काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। ऐसे में परिजन उसे ढूंढने के लिए लाखोटिया पहुंचे, जहां रंगमंच के पास उसकी बाइक खड़ी मिली।
आस-पास तलाश करने पर तालाब में उसका शव तैरता नजर आया। ऐसे में औद्योगिक नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पिन्टू मामा और उनकी टीम ने तालाब से मृतक का शव बाहर निकाला।
मृतक के परिजनों ने बताया कि दीक्षित पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।घर में मिली वृद्ध की बॉडी
पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में अधेड़ की बॉडी मिली। उसकी पहचान कोटड़ी (देसूरी) हाल शिवाजी नगर निवासी प्रकाश (50) पुत्र दरगाराम के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि मृतक ने बुधवार को नशा किया था, जिसके बाद वह उठ नहीं पाया।
मस्तान बाबा के पास मिली वृद्ध की बॉडी
पाली शहर में मस्तान बाबा दरगाह के पीछे एक कमरे में गुरुवार सुबह करीब 55 साल के वृद्ध की बॉडी मिली। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में शिफ्ट करवाया गया।
पड़ोसियों ने बताया कि मृतक खानाबदोश था। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

