खुड़ाला फालना विद्यालय को स्टाफ ने भेंट किया कंप्यूटर सेट
PALI SIROHI ONLINE
खुड़ाला फालना विद्यालय को स्टाफ ने भेंट किया कंप्यूटर सेट
बाली उपखंड खुडाला फालना के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुड़ाला फालना में मंगलवार को विद्यालय स्टाफ सदस्यों द्वारा शिक्षा कार्यों को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय को लगभग ₹55,000 मूल्य का लेनोवो कंपनी का कंप्यूटर सेट भेंट किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष गोपाराम, समाजसेवी अमित मेहता, पार्षद श्रीपाल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य राजेश पुरी ने सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए कंप्यूटर सेट से विद्यालय के ऑनलाइन एवं विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा शिक्षा विभाग के निर्देशों की समयबद्ध और प्रभावी पालना सुनिश्चित हो सकेगी।
विद्यालय परिवार ने इस सहयोग को विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
