• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी ओवरब्रिज के नीचे अधूरी सीसी रोड, रोज हो रहे हादसे, नेता मस्त, अफसर सुस्त, ठेकेदार मदमस्त” जैसी दिख रही स्थिति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
रानी ओवरब्रिज के नीचे अधूरी सीसी रोड, रोज हो रहे हादसे, नेता मस्त, अफसर सुस्त, ठेकेदार मदमस्त” जैसी दिख रही स्थिति

PALI SIROHI ONLINE

रानी ओवरब्रिज के नीचे अधूरी सीसी रोड बनी खतरा, रोज हो रहे हादसे, नेता मस्त, अफसर सुस्त, ठेकेदार मदमस्त” जैसी दिख रही स्थिति
नगराज वैष्णव
रानी-रानी ओवरब्रिज के नीचे पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सीसी रोड अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़क तो बना दी गई, लेकिन उसके दोनों साइड और आगे के हिस्से को जोड़ना विभाग भूल गया। अधूरी कनेक्टिविटी के कारण वाहन चालकों को अचानक कट और ऊंच-नीच का सामना करना पड़ रहा है, जिससे रोज छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि स्पष्ट संकेतक और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। कई वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने या नियंत्रण खोने की स्थिति में आ जाते हैं।
गौरतलब है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक अनदेखी कर रहा है।
“नेता मस्त, अफसर सुस्त, ठेकेदार मदमस्त” जैसी स्थिति बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को दोनों ओर से सही तरीके से जोड़ा जाए और आवश्यक सुरक्षा संकेत लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Previous Post

रानी-जैन श्वेताम्बर संघ शांति नाथ मंदिर में ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

Next Post

तखतगढ़- एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ बलाना का शक्ति सिंघ गिरफ्तार, 3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. बरामद

Next Post

तखतगढ़- एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ बलाना का शक्ति सिंघ गिरफ्तार, 3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page