• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-पत्नी पसंद नहीं थी तो साली को किया गर्भवती, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म,परिजन अब कोर्ट के जरिये आरोपी को देंगे बच्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल

पाली-पाली में एक युवती अपने ही जीजा से गर्भवती हो गई। जिसने सोमवार को बच्चे को जन्म दिया। आरोपी अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। छोटी साली को बड़े शहर में पढ़ाई करने का झांसा देकर भगा ले गया।

आरोप है कि आरोपी ने पांच-छह महीने में कई बार रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसकी मारपीट से परेशान होकर पीड़िता हैदराबाद से भागकर आ गई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी से कहा था- तुम काली हो, इसलिए पसंद नहीं

पुलिस के अनुसार- 17 जून 2022 को पाली जिले की एक युवती से एक युवक की शादी सामाजिक रीति-रिवाज से होती है। लेकिन शादी के बाद आरोपी अपनी पत्नी को परेशान करने लगा। कहता था कि तुम काली हो, इसलिए मुझे पसंद नहीं हो। मैं पढ़ी लिखी और सुंदर लड़की लाऊंगा। कुछ महीनों में परेशान होकर पीड़िता अपने पीहर आ गई।

गांव आया और साली को साथ ले गया

रिपोर्ट में बताया कि आरोपी जीजा 25 मई 2025 को उनके गांव आया। इस दौरान आरोपी ने अपनी साली को बड़े शहर में पढ़ाने का झांसा दिया। इसके कारण साली उसके साथ हैदराबाद चली गई। जांच में सामने आया कि आरोपी हैदराबाद में काम करता है।

पुलिस के सामने जीजा के साथ जाने की जताई थी इच्छा

पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई। जहां पीड़िता ने अपनी मर्जी से जीजा के साथ जाने की इच्छा जताई। ऐसे में पुलिस ने उसे उसके जीजा के साथ भेज दिया। आरोपी और पीड़ित साली दोनों हैदराबाद में साथ-साथ रहे।
करीब 6 महीने तक आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार रेप किया, इसके कारण वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि करीब 2 महीने पहले आरोपी ने नशे की हालत में उससे मारपीट की, जिससे वह परेशान होकर 7 फरवरी 2026 भागकर अपने घर आ गई।

यहां मां से सपोर्ट मिलने पर थाने में 3 मार्च 2026 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

थानाधिकारी का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज किया था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया

आरोपी जीजा से गर्भवती हुई पीड़िता ने सोमवार को बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के परिवार का कहना है कि उन्हें यह बच्चा नहीं चाहिए। वे कोर्ट के जरिए इसे आरोपी को देंगे।

Previous Post

पाली डेयरी में कांटा व 500 टन क्षमता का गोदाम का उद्धघाटन, घी दूध का पाउडर स्टोर किया जा सकेगा

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल सामान भाव पढे

Next Post
सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल सामान भाव पढे

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page