PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में गंगाप्रसाद निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री मय जाब्ता द्वारा दौराने नाकाबंदी 42 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित एक स्वीफट कार जब्त कर एक पुरूश व एक महिला अभियुक्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर प्रकरण सं 27 दिनांक 01. 03.2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया।
घटना विवरणः- जिला स्पेशल टीम की ईत्तलानुसार दौराने नाकाबंदी एक सिलवर रंग की स्वीफट कार डोडुआ की तरफ से आती दिखाई दी जिसको वलदरा तिराये पर रूकवाने का ईशारा किया तो पुलिस जाब्ता को देखकर वाहन चालक ने कार को घुमाकर सरतरा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर भगाकर ले गया जिस पर शक होने पर उस कार का पिछा किया तो कार चालक उक्त वाहन को कच्चों रास्तो एवं खेतो में से होते हुये सरहद सरतरा की तरफ भाग गया। कार के टायरों के चिन्हो के आधार पर पीछा किया तो कार स्वीफट कार नम्बर जीजे 34 बी 6960 सरहद सरतरा में झाडियों में फंसकर रूक हुई पाई गई। पुलिस जाब्ता को देखकर कार की ड्राईवर सीट से एक व्यक्ति व पास की सीट से एक महिला उतरकर भागने का प्रयास करने लगे। जिनको जाब्ता की मदद से घेरा लगाकर दस्तयाब कर कार चालक को अपना पता पूछा तो चालक ने अपना नाम नरेन्द्र कुमार पुत्र हरिसिंह जाति जाट उम्र 24 वर्ष पेशा ड्राईवरिंग निवासी भोपतपुरा पुलिस थाना रिंगस जिला सीकर व महिला ने अपना नाम प्रियंका पत्नि नरेन्द्र कुमार जाति योगी उम्र 23 वर्ष पेशा गृहणी निवासी भोपतपुरा पुलिस थाना रिंगस जिला सीकर होना बताया। दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा तो पति पत्नि होना बताया। अधिक पुछताछ करने पर कार की डिग्गी में डोडा पोस्त भरे हुये होना बताया जिस पर वाहन कार स्वीफट नं जीजे 34 बी 6960 की डिग्गी में कुल 42 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त को चालक नरेन्द्र कुमार व प्रियंका द्वारा बिना वैध पास परमिट या अनुज्ञापत्र के अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा पोस्त को अपने कब्जे मे रखकर परिवहन करना जूर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित होने से वाहन कार स्वीफट नं जीजे 34 बी 6960 को जब्त कर कुल 42 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त को जब्त किया गया अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 नरेन्द्र कुमार पुत्र हरिसिंह जाति जाट उम्र 24 वर्ष पेशा ड्राईवरिंग निवासी भोपतपुरा पुलिस थाना रिंगस जिला सीकर।
2 प्रियंका पत्नि नरेन्द्र कुमार जाति योगी उम्र 23 वर्ष पेशा गृहणी निवासी भोपतपुरा पुलिस थाना रिंगस जिला सीकर।
पुलिस टीमः-
1. गंगाप्रसाद निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2 ईश्वरसिंह हैड कानि 525 डीएसटी टीम सिरोही (प्रमुख भुमिका)
3. सुन्दर लाल कानि 544 डीएसटी टीम सिरोही।
4. प्रकाश कुमार कानिन 288 पुलिस थाना कालन्द्री।
5. विनोद कुमार कानि न 594 पुलिस थाना कालन्द्री।
6.राजेन्द्रकुमार कानि 1029 पुलिस थाना कालन्द्री।
7.शिवलाल कानि नं 467 पुलिस थाना कालन्द्री।
8 पृथ्वीसिंह कानि न 503 पुलिस थाना कालन्द्री।
9 अंजना महिला कानि 1120 पुलिस थाना कालन्द्री ।
10नारायणल ड्राईवर कानि 580 पुलिस थाना कालन्द्री (प्रमुख भुमिका)
