• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दुजाना के पास बस ने भेड़ों के रेवड़ को कुचला; 15 भेड़ो की मौत, 30 की हालत गभीर, देवासी समाज ने मुआवज़े की माग उठाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
दुजाना के पास बस ने भेड़ों के रेवड़ को कुचला; 15 भेड़ो की मौत, 30 की हालत गभीर, देवासी समाज ने मुआवज़े की माग उठाई

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

दुजाना के पास बस ने भेड़ों के रेवड़ को कुचला; 15 भेड़ो की मौत, 30 घायल।
सांडेराव-दुजाना गांव के नेशनल हाईवे बाइपास पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात निजी बस ने भेड़ों के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना का विवरण:

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7:30 बजे पशुपालक झालाराम, नेतीराम, वचनाराम और रताराम देवासी अपने पशुओं को खेतों में चराने के बाद घर लौट रहे थे। जब रेवड़ मामाजी मंदिर के पास हाईवे कट से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात बस ने पशुओं को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे पर चारों ओर मृत और लहूलुहान पशु बिखर गए।

मुआवजे की मांग पर अड़े पशुपालक:

घटना के बाद देवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में हाईवे पर एकत्रित हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:

फरार बस चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई।
पीड़ित पशुपालकों को उचित आर्थिक मुआवजा।
हादसे के शिकार पशुओं के इलाज की समुचित व्यवस्था।

प्रशासनिक कार्रवाई:

तखतगढ़ से डॉ. राकेश मीणा की चिकित्सकीय टीम ने मौके पर पहुँचकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद भी पशुपालकों ने शवों को हटाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक मुआवजे की ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।

मौके पर प्रशासक प्रतिनिधि गुणराज मीणा, पटवारी करणसिंह, पूर्व सरपंच दौलत सिंह राठौड़ और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहकर स्थिति को संभालने और पशुपालकों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बस की तलाश जारी है।

वीडियो

वीडियो
Previous Post

पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद प्रधानमंत्री का दौरा हुआ रद्द, पीएम कल इसी यूनिट का करने वाले थे उद्घघाटन

Next Post

स्कूल में 8 साल के बच्चे पर गिरा पोल, मौतः सेंट एंथोनी स्कूल में हैंडबाल खेलते वक्त हुआ हादसा, स्टूडेंट के पिता बेहोश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page