PALI SIROHI ONLINE
भाटूंद शीतला माता का चमत्कारिक मेला 10 मार्च को पूर्व संध्या पर भजन संध्या होगी आयोजित
भाटूंद मे स्थित शीतला माता का भव्य मेला 10 मार्च को भरा जाएगा । ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति शीतला सप्तमी के मेले का आयोजन किया जाएगा इस मेले में विशेष माता जी के समक्ष ओखली बनी हुई हे उसमें हजारों घड़े पानी डालने के बाद भी व नहीं भरती ग्रामीण बताते हे कि कही वर्षों से यह परम्परा निभाई जाती हे ।
जिसमें गांव की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घड़ों से ओखली में पानी डालती हे इस दिन भव्य मेला आयोजित होता हे साल में 2 बार ओखली में पानी डाला जाता हे । मेले की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें कलाकार विपुल ब्राह्मण नोवी अर्जुन राणा जयनगर रेखा परमार आरती पलिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी

