PALI SIROHI ONLINE
पाली-शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक, मिलजुलक़र शांति सद्भाव के साथ बनाएं पर्व त्यौहार-जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री
पाली, 25 फरवरी। जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में आज बुधवार को आगामी दिनों में विभिन त्यौहार, उत्सव व धार्मिक आयोजनों होलिका दहन 2 मार्च एवं 3 मार्च को धुलंडी (होली) रमजान ईद आदि पर्व के दौरान अपेक्षित व्यवस्थाएं करने संबंधी शांति एवं सदभावना समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने शांति समिति के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण आयोजनों को लेकर चर्चा की औऱ सुझाव लिए। इस अवसर पर होली दहन पर्व, धुलंडी पर्व, रमजान व ईद इन पर्वाे के दौरान दोनों पक्षों में शांति एवं सद्भावना कायम रखने के लिए व होली पर्व परम्परागत रूप से शांति एवं सद्भावना से मनाया जाना चाहियें।
बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने इन पर्व त्यौहारों के लिये सभी आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। साथ ही पानी, बिजली, सड़क, साफ-सफाई, तार, आदि के बारे में जानकारी दी व अन्य बकाया कार्या को जल्द पूरा करने की बात कहीं। जिला कलक्टर ने सभी संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला एसपी अदर्श सिधू ने सुरक्षा व्यवस्था व अन्य कार्रवाईयों के लिये जानकारी दी।
बैठक में इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों व अन्यों ने नशे की प्रवृत्ति पर रोक व कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, बिजली के तारों, सडकों की मरम्मत, चोरीयों पर अकुंश, सोशल मीडीया पर नजर रखने, सुचारू यातायात, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, पुलिसिंग को बढाने आदि के बारे में विचार रखे। साथ ही होली खेलने के दौरान अनिच्छुक व्यक्तियों/महिलाओं पर रंग नहीं डालने, महिलाओं/लड़कियों/वृद्धों या किसी व्यक्ति पर अवांछित प्रकार से गुब्बारें व प्लास्टिक की थैलियां फेंकने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाना व जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किये जाने के लिए कहा। शांति समिति के सदस्यगण ने पुलिस प्रशासन का अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिया।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अतिरिक्त कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एडीएम सीलिंग ओम प्रभा, एएसपी, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, पीडब्ल्यूडी एसई दिलीप परिहार, जलदाय विभाग के कानसिंह, विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी सहित पूर्व उप सभापति ललीत प्रितमानी, मांगुसिंह दुदावत, दिलीप ओड, मोहम्मद सलीम, अम्बालाल सोलंकी आदि शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

