PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल
बाली। उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के दूदनी-जवाई बांध रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, सहायक थानाधिकारी राजेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत चिकित्सालय भिजवाया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार प्रताप सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी श्रीराम कॉलोनी, सुमेरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल दो अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घायलों की पहचान व दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


