PALI SIROHI ONLINE
पिण्डवडा-नगर के आमली रोड पर सोमवार रात करीब 9 बजे एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरीश पुत्र विसाराम मेघवाल मंगलवार रात को वॉक पर निकला था। इसी दौरान चार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया, जब हरीश ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिण्डवाड़ा थानापुलिस मौके पर पहुंची।
थाना पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर हुकम सिंह, सहायक उप निरीक्षक भजनलाल, हेड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल अभय गुर्जर, कांस्टेबल शैलेश पुरोहित और 112 सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

