PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड-आबूरोड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेल मंत्रालय ने 81.51 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे आबूरोड स्टेशन का नवनिर्माण किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने बताया कि 74.87 करोड़ निर्माण लागत, 0.75 करोड़ यूटिलिटी सर्विसेज, 0.19 करोड़ आर्टवर्क, 0.75 करोड़ डिजाइन चार्ज, 0.07 करोड़ ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन, 0.75 करोड़ फर्नीचर, 0.77 करोड़ कंटिन्जेंसी और 3.36 डिपार्टमेंटल चार्जेज शामिल हैं।
मंडल रेलप्रबंधक ने बताया कि अजमेर मंडल के 15 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। उदयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य जारी है जबकि अजमेर स्टेशन पर भी पुनर्विकास कार्य स्वीकृत किया गया है। रेलवे के अनुसार आबूरोड रेलवे स्टेशन पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू का प्रवेश द्वार है। पास ही अंबाजी का मंदिर भी है।

