• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बुखारी बावा के उर्स पर जियारत कर दुआएं मांगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
बुखारी बावा के उर्स पर जियारत कर दुआएं मांगी

PALI SIROHI ONLINE

मंडार-हजरत सैयद याकूब शाह बावा बुखारी के सालाना उर्स पर दरगाह शरीफ को रोशनी से सजाया। रविवार को सुबह 9 बजे मुस्लिम समाज के लोग सामूहिक रूप से दरगाह पहुंचे। मजार पर संदल व चढ़ाया। फूलों की चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

मास्टर अशरफ असगरी, मुन्ना पठान ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी समाज के लोग नाते रसूल पढ़ते हुए मजार तक पहुंचे। मस्जिद इरम के मौलाना नौमान आलम, मौलाना कासिम अजहरी ने संदल चढ़ाया। सलातोंसलाम पेश कर फूलों की चादर चढ़ाई। इसके बाद जियारत कर दुआएं मांगी गई। उर्स को लेकर दरगाह परिसर को सजाया गया था। साथ ही रात्रि में मस्जिद ए इरम में तकरीर का आयोजन हुआ। इसमें हज्जरत सैयद याकुब शाह बावा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुन्ना भाई, मास्टर अशरफ, हाजी अनवर शेख, हमीद कुरैशी, इम्तियाज, फरीद असगरी, आजम मेहर, हाजी कादर कुरेशी, युनूस सोढ़ा, आजम पठान, गुलाम रसूल, मुख्तियार मेहर, गुलाम शब्बीर, रहीम खां व वली भाई राजड़ मौजूद रहे।

Previous Post

पिंडवाड़ा-शिक्षक की सड़क हादसे में मौतः वोलकम चौराहे पर सुरक्षा उपायों की मांग

Next Post

सोजत में सियाट के पास कार-जीप भिड़े, 7 घायल

Next Post
सोजत में सियाट के पास कार-जीप भिड़े, 7 घायल

सोजत में सियाट के पास कार-जीप भिड़े, 7 घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page