PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -दादू दयाल जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नरैना स्टेशन पर 10 रेलसेवाओं का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह अस्थाई ठहराव 22 से 27 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि प्रत्येक रेलसेवा के लिए नरैना स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
साबरमती से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन (19031) रात 21:36 बजे आएगी और 21:38 बजे जाएगी। वहीं योगनगरी ऋषिकेश से साबरमती जाने वाली ट्रेन (19032) सुबह 04:32 बजे आएगी और 04:34 बजे जाएगी।
गांधीनगर कैपिटल से दौलतपुर चौक जाने वाली ट्रेन (19411) शाम 19:01 बजे आएगी और 19:03 बजे जाएगी। दौलतपुर चौक से गांधीनगर कैपिटल जाने वाली ट्रेन (19412) सुबह 05:27 बजे आएगी और 05:29 बजे जाएगी।
अजमेर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन (19613) 23 और 25 फरवरी को शाम 18:48 बजे आएगी और 18:50 बजे जाएगी। अमृतसर से अजमेर जाने वाली ट्रेन (19612) 25 और 27 फरवरी को सुबह 07:32 बजे आएगी और 07:34 बजे जाएगी।
उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन (19609) 23 और 26 फरवरी को रात 20:32 बजे आएगी और 20:34 बजे जाएगी। योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी जाने वाली ट्रेन (19610) 23 और 25 फरवरी को सुबह 07:22 बजे आएगी और 07:24 बजे जाएगी।अजमेर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन (12413) 22 से 27 फरवरी तक दोपहर 15:05 बजे आएगी और 15:07 बजे जाएगी। जम्मूतवी से अजमेर जाने वाली ट्रेन (12414) 22 से 27 फरवरी तक सुबह 10:42 बजे आएगी और 10:44 बजे जाएगी।

