PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोजत सिटी पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागने की कोशिश कर रहा युवक आखिरकार पकड़ा गया। बाइक पर अफीम का दूध लेकर सप्लाई देने जा रहे आरोपी को बगड़ी नगर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 52 ग्राम अफीम का दूध और 2 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए, जिसे पुलिस ने मौके पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नाकाबंदी में आया पुलिस के हत्थे
सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया 19 फरवरी को बगड़ी नगर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह को सूचना मिली कि एक युवक बाइक से अफीम का दूध लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने करमावास पट्टा से गुड़िया जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 52 ग्राम अफीम का दूध और 2.5 लाख रुपए मिले।
बाइक, नकदी और मादक पदार्थ जब्त
पुलिस ने आरोपी 47 वर्षीय हेमाराम पुत्र धन्नाराम निवासी करमावास पट्टा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बाइक, अफीम का दूध और नकदी जब्त की गई। आरोपी अफीम का दूध कहां से लाया और किसे सप्लाई करने जा रहा था, इसका खुलासा रिमांड के दौरान किया जाएगा।
पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज
पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि आरोपी कब से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

