PALI SIROHI ONLINE
सादड़ी- प्रतापगढ़ बावरियों का झुंपा बस्ती में बुधवार देर रात मानसिक रूप से तंग परेशान युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रमेश पुत्र रावताराम बावरी प्रतापगढ़ झुंपा में अपनी मां के साथ रहता था, जो दो-तीन माह से वह परेशान चल रहा था। बुधवार रात खाना खाकर घर में सो गया,
देर रात 12 बजे मां मदद के लिए रमेशबावरी को बुलाने गई तो उसे घर में रस्सी के फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसकी चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और उसे उतारकर अस्पताल ले गए यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी अस्पताल मोर्चरी रखवाया। गुरुवार सुबह मां भूरीबाई की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पोस्टमार्टम बाद शव परिजन के सुपुर्द किया।

