PALI SIROHI ONLINE
प्रभुराम चौधरीं
रानी नगर के प्रताप बाजार स्थित रेलवे परिसर में एक शाम बाबा रामदेव के नाम विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन दो दिवसीय किया जाएगा
श्री बाबा रामदेव रेल रुणिचा समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा एवं 20 फरवरी को प्रातः ध्वजा चढ़ाई जाएगी उसके बाद महाप्रसादी वितरण होगी। लाभार्थी श्रीमती मोहिनीदेवी शंकरलाल अग्रवाल ,चंदूलाल जैन द्वारा चढ़ाई जाएगी। महा परसादी के लाभार्थी स्व.महिंद्रादेवी- महेशचंद्रजी शर्मा एवं स्व.दारमीबाई- गोपालदासजी वैष्णव की तरफ से रखी गई है।
भजन संध्या में राजस्थान के सुपरहिट भजन सम्राट गायक कलाकार नरेश राव एंड पार्टी द्वारा अपनी मधुर वाणी के साथ में भजनों की प्रस्तुति जाएगी साथ ही राजस्थान के जाने-माने भजन गायिका आस्था खारवाल द्वारा अपनी मधुर स्वर वाणी के साथ में भजन पेश किए जाएंगे समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी भरत कुमार जैन जोजावर, विशेष अतिथि के रूप में उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह शेखावत रानी होंगे
भजन संध्या के मंच संचालक विक्रम आदीवाल घाणेराव द्वारा किया जाएगा ।
यह जानकारी आयोजक श्री बाबा रामदेव रेल रुणिचा समिति द्वारा दी जा रही है

