PALI SIROHI ONLINE
पाली-बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे थे गांव चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव निवासी चौथाराम पुत्र उम्मेदराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी है। वे गांव में एक कंपनी का ATM चलाते हैं। 17 फरवरी को वे सांडिया स्थित State Bank of India शाखा से 1 लाख 85 हजार रुपए निकालकर वापस गांव लौट रहे थे।
रुकने का इशारा किया, नहीं रुके तो टक्कर मारी
रिपोर्ट के अनुसार रास्ते में बाइक पर दो युवक आए और उन्हें रुकने का इशारा किया। जब वे नहीं रुके तो युवकों ने बाइक तेज गति से चलाकर उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। गिरने के बाद बदमाश बैग में रखे 1 लाख 85 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
चंडावल थाना के SHO अमराराम मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

