PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा/खीमाराम मेवाडा
भीनमाल (जालोर)-जालोर में पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।
मामला भीनमाल थाना क्षेत्र के गांव दासपा में बुधवार रात करीब 11 बजे का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलाराम (40) पुत्र पदमाराम पुरोहित ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। मंगलाराम गांव में खेती का काम करता था। उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। बुधवार देर रात उसने अपनी 39 वर्षीय पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटे पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मंगलाराम ने खुद पुलिस को फोन कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जांच की।
परिवार का एक बड़ा बेटा दक्षिण भारत में काम करता है, जबकि एक अन्य बच्चा घटना की रात अपने दादा के साथ चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

