• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मावल में हजरत भोले शाह पीर बाबा का उर्स:अकीदतमंदों ने चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
मावल में हजरत भोले शाह पीर बाबा का उर्स:अकीदतमंदों ने चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के समीप मावल गांव में हजरत सैयद भोल शाह पीर बाबा का सालाना उर्स संपन्न हुआ। रविवार को दरगाह परिसर में कुरानख्वानी और तकरीर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया।इस अवसर पर शहर और आसपास के मौलानाओं ने तकरीर पेश की। उन्होंने भोले शाह बाबा की जीवनी पर बात करते हुए कहा कि पीर औलिया के मजारों पर सभी धर्मों की दुआएं कबूल होती हैं और दिल से मांगी गई दुआएं कभी खाली नहीं जातीं।

मौलानाओं ने भारत को कौमी एकता का विश्व में सर्वश्रेष्ठ देश बताया। उन्होंने कहा कि भारत की कौमी एकता अपने आप में एक बड़ी मिसाल है, जहां सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। यह देश की कौमी एकता का सच्चा परिचय है।

तकरीर में मौलाना मेहराज अहमद अशरफी, मौलाना इमानुल हसन और मौलाना हन्नान नूरी सहित अन्य मौलानाओं ने भाग लिया। बाबा के दरबार में चादर पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद बाबा की दरगाह पर गुस्ल और संदल की रस्म अदा की गई।

दरगाह कमेटी के सदर हाजी सलीम खान, कोषाध्यक्ष वजीर खान, सचिव लईक अहमद, शरीफ खान, मुख्तियार खान, वाजिद अली, मोहम्मद शरीफ, आजाद खान कायमखानी, सलीम पठान, नजीर खां, दिलपेश खान, इमरान खान, अयूब खान और शौकत नागौरी सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Previous Post

डॉक्टर का शव कुएं में मिला, मोबाइल गायबः दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे, बॉडी पर चोटों के निशान

Next Post

पचपदरा में प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम को लेकर वीवी आईपी यात्रा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबन्ध

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page