PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोमवार दोपहर को चूने के कट्टों से भरा एक ट्रेलर बेकाबू होकर हाईवे पर पुल से नीचे लटक गया।
राहगीरों और ड्राइवरों ने उसे ऊपर चढ़कर बाहर निकाला। वहीं बेकाबू ट्रक की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। उस पर चूने के कट्टे गिर गए और वह नीचे दबकर घायल हो गया।
ड्राइवर का सोजत और बाइक सवार का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब पौने 1 बजे पाली जिले के सोजत थाना इलाके में हाईवे पर बागावास गांव के पास हुआ। हादसे में बाइक सवार बागावास निवासी हेमराज पुत्र बाबूलाल और ड्राइवर जयपुर निवासी किशन घायल हुए हैं।
यह भी पढ़े
चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने किया स्वागत, जिला स्तर पर सम्मानित होने पर ग्रामीणों में खुशी
https://palisirohionline.in/chamunderi-rahul-sen//

