PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में पुलिस ने 3 इनामी सहित कुल 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। स्वरूपगंज, अनादरा और पालड़ी एम थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दिया।
स्वरूपगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी अर्जुन पुत्रउदाराम गमेती भील को गिरफ्तार किया। भोजानाडी भूला, थाना रोहिड़ा निवासी अर्जुन पर 3000 रुपए का इनाम घोषित था और वह पिछले छह माह से फरार था।
इसी थाने ने स्थायी वारंटी लालाराम पुत्र सुरमाराम गरासिया (निवासी सिंगारा जोड़ मंडवाड़ा खालसा, हाल डिंगार पीएस पिंडवाड़ा) और गोविंदराम पुत्र बाबूलाल मीणा (निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी सिरोही रोड, हाल सदलावा पीएस पिंडवाड़ा) को भी पकड़ा।
अनादरा थाना अधिकारी कमलेश के नेतृत्व में टीम ने आबकारी अधिनियम के एक मामले में वर्ष 2022 से फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी आरोपी मनोज कुमार डोडियार पुत्र बाबूलाल मीणा को गिरफ्तार किया। मनोज काटवी, थाना बावलवाड़ा, जिला उदयपुर का निवासी है। इसके अतिरिक्त, गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी राकेश कुमार पुत्र ओटाराम उर्फ हटाराम गरासिया (निवासी डाबेला फली जायदरा, थाना रोहिड़ा) को भी पकड़ा गया।
पालड़ी एम थाना अधिकारी कैलाशदान के नेतृत्व में टीम ने टॉप-10 इनामी अपराधी मुस्ताक भागलिया पुत्र अहमद भागलिया को गोधरा से दस्तयाब कर 15 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। मुस्ताक राजन मस्जिद विस्तार मोहल्ला, आजाद रोड, गोधरा, जिला पंचमहल (गुजरात) का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने किया स्वागत, जिला स्तर पर सम्मानित होने पर ग्रामीणों में खुशी
https://palisirohionline.in/chamunderi-rahul-sen//

